मऊ, फरवरी 24 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा नगर क्षेत्र व्यापारी श्याम बाबू मंगलवार की सुबह अपनी बाइक टूट स्टैंड की वेल्डिंग करा रहा था, इसी दौरान अचानक बाइक में आग पकड़ लिया। इस दौरान बाइक धूं-धूं करके जलने लगा। लेकिन संयोग रहा कि आग पेट्रोल के टैंक तक नहीं गया और बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके बालू आदि फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। वेल्डिंग दुकानदार रामलाल शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों की सक्रियता के कारण भीषण अगलगी की घटना टल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.