लखनऊ, फरवरी 7 -- प्रेम के प्रतीक वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत शनिवार से होगी। सप्ताहभर अलग-अलग दिन के हिसाब से युवाओं ने सेलिब्रेशन की तैयारी कर ली है। बाजार भी दिवस विशेष के हिसाब से सज गया है। शनिवार को पहले दिन रोज डे है। इसको लेकर गुलाब के विभिन्न प्रजाति के फूल बाजार पहुंच गए हैं। वेलेंटाइन वीक में युवा अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं। 7 फरवरी को रोज़ डे, 8 को प्रपोज डे, 9 को चॉकलाट डे, 10 को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे, 13 को किस डे और अंत में 14 को वैलंटाइंस डे मनाया जाता है। रोज़ डे के मौके पर लाल, काले, पीले, सफेद रंग के गुलाब से बाजार सज चुका है। फूल व्यापारियों का कहना है कि कोई बुके खरीदता है तो कोई गुलाब की स्टिक ही ले जाता है। सभी अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से खरीदारी करते हैं। फूल कारोबारियों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.