बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। वेलेंटाइन डे पर पार्कों में खुराफात होने से रोकने के लिए पुलिस टीमों का पहरा रहा। इस दौरान पुलिस की टीमें पार्कों में निगरानी कर वहां आने-जाने वालों से दिनभर पूछताछ करती रहीं। वेलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमी युगल पार्क में जाते हैं और वहीं कुछ लोग खुराफात करने भी पहुंच जाते हैं। इसके चलते कई बार विवादों की स्थिति बन चुकी है। इस स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को वेलेंटाइन डे पर कैंट के फूल बाग, कोतवाली के गांधी उद्यान समेत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित पार्कों में पुलिस टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.