हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। प्यार के इजहार के लिए मशहूर वेंलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी से हुई थी। शनिवार को वेंलेंटाइल डे के साथ युवा एक दूसरे को गुलाब देकर प्रेम का इजहार करेंगे। ग्राहकों को रिझाने के लिए फूल विक्रेताओं ने कई किस्मों के गुलाब नजर आ रहे हैं। उपहार गैलरियों पर भी ग्राहक खरीदारी में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को किस डे मनाया गया। विश्वास के साथ प्यार भी बढ़ता है। इसलिए यह वेलेंटाइन वीक में प्यार की तमाम रस्म पूरी की जाती है। शुक्रवार को किस डे सेलीब्रेट किया गया। गिफ्ट, प्यार का इजहार और जादू की झप्पी। कुछ ने गले लगकर दिल का हाल जाना तो कुछ ने दिल का हाल बयां किया। युवाओं को जरुरत थी तो सिर्फ एक मौके की। कालेज, रेस्टोरैंट, होटल आदि में जोड़े गुदगुदाते दिखाई दिए। वैलेंटाइन डे का सिर्फ एक दिन रह गया है तो युवाओं ने प्रेमिका को खु...