बुलंदशहर, फरवरी 13 -- प्यार के इजहार का खास दिन यानि वेलेंटाइन डे पर युवा आज गुप-चुप अपने प्यार का इजहार करेंगे। यह स्पेशल दिन उनके प्यार के लिए अनोखा दिन होगा। युवाओं ने अपने प्यार के इजहार के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। गफ्टि गैलरियां भी पूरी तरह से सजकर तैयार हो गई हैं। प्यार का इजहार करने वाले युवाओं पर पहरा भी पूरा रहेगा। विभन्नि हिंदू संगठन वेलेंटाइन डे का विरोध भी करेंगे और इस दिन को वह मातृ पूजन दिवस के रूप में मनाएंगे। प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन अपने जज्बातों को शब्दों में बया करने के लिए वेलेंटाइन डे का युवाओं का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी दिन युवा अपने प्यार का इजहार करते हैं। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे है, और युवाओं ने भी इस दिन को यादगार करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। होटल रेस्टोरेंट और गफ्लि गैलरियां भी पूरी ...