नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- सर्दियों में वेलवेट सूट का क्रेज अच्छा खासा रहता है। लेडीज मार्केट से खूबसूरत वेलवेट सूट के फैब्रिक लाकर सिलवाती है। लेकिन अक्सर सिलने के बाद वेलवेट सूट में कभी सिलवट दिखने लगती है तो कभी उनकी शाइनिंग चली जाती है। दरअसल, ऐसा टेलर की गलतियों की वजह से होता है। फैशन क्रिएटर मोनिका सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम पेज अर्बन नारी बाई मोनिका पर टेलर से की जाने वाली ऐसी ही कुछ गलतियों को गिनाया है। जिसकी वजह से वेलवेट सूट की सुंदरता खराब हो जाती है।वेलवेट सूट की शाइनिंग चली जाती है वेलवेट सूट का फैब्रिक तो खूब शाइन करता है। लेकिन सिलवाने के बाद कही पर वो फीका दिखने लगता है तो कहीं पर शाइन। दरअसल, ऐसा टेलर की गलती की वजह से होता है। वेलवेट में बने छोटे धागों की वजह से ही कपड़ा शाइनी दिखता है। जब इन्हें एक डायरेक्शन में रखकर नही...