सुपौल, मई 28 -- लतौना दक्षिण पंचायत के वेलनेस सेंटर मटकुरिया का हाल दो एएनएम के भरोसे चल रहा है वेलनेस सेंटर त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। लतौना दक्षिण पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्र वेलनेस सेंटर मटकुरिया में अब तक डॉक्टर को पदस्थापित नहीं किया गया है। यहां कम्पांडर, ड्रेसर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का पद भी रिक्त है। दो एएनएम के भरोसे यह सेंटर संचालित हो रहा है। इसके कारण यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए छह किमी दूर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल जाना पड़ता है। बताया जाता है कि वेलनेस सेंटर में डॉक्टर के पद सृजित हैं, बावजूद डॉक्टर पदस्थापित नहीं है। इसके अलावा कम्पाउंडर, ड्रेसर सहित अन्य स्वाथ्य कर्मचारियों का सालों से पद खाली पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां छोटा-मोटा इलाज तो एएनएम द्वारा किया जाता है, लेकिन गंभीर मरीजों को यहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.