मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे के सभी हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर पर प्रेगनेंसी की रैपिड जांच होगी। सूबे में 10 हजार 330 वेलनेस सेंटर हैं। हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर पर इसके अलावा मलेरिया, डेंगू, एचआईवी और यूरिन की भी रैपिड कार्ड से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अनुसार किट की डिमांड भेजने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही जांच की सुविधा से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। अब तक जांच के लिए उन्हें पीएचसी या सदर अस्पताल जाना पड़ता था। वेलनेस सेंटर के लिए जांच किट खरीदने पर सूबे में 14 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने किट की खरीद के लिए बजट बना लिया है। मलेरिया की किट के लिए 25 लाख 28 हजार ...