प्रयागराज, जनवरी 27 -- धूमनगंज निवासी किरन देवी ने स्टार स्टील वर्कशॉप कंपनी लखनऊ के मालिक अब्दुल बदूद के खिलाफ 15 लाख रुपये एडवांस लेने के बावजूद सात महीने से काम नहीं करने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अब्दुल बदूद खुद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताते हुए जान से मारने तक की धमकी दे रहा है। किरन देवी की तहरीर के मुताबिक, हरवारा में 4000 वर्गफीट जमीन पर वेयर हाउस के निर्माण के लिए अब्दुल बदूद से 26 लाख रुपये में बातचीत हुई थी। एडवांस अब्दुल बदूद को 15 लाख रुपये भी ऑनलाइन जमा किया गया। अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। आरोप है कि 22 जुलाई 2025 को किरन देवी के बेटे वंश ने अब्दुल बदूद को फोन कर रुपये वापस करने की मांग की, तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए बकाया 11 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.