फरीदाबाद, फरवरी 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जेकेएस फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में सामान सप्लाई करने आई एक गाड़ी से लाखों रुपये के मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप गाड़ी के चालक और उसके साथी पर लगा है। दोनों वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस ने बिलासपुर थाने में मामला कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ध्रुव रोड करियर्स के ट्रैकिंग ऑपरेशन इंचार्ज करन भदौरिया ने बताया कि उनकी कंपनी के जरिए विभिन्न मालिकों की गाड़ियां चलती हैं। गत 30 सितंबर 2025 को गाड़ी भिवंडी महाराष्ट्र से कीमती सामान लोड करके बिलासपुर स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी पर चालक आमिर खान और उसका एक साथी सवार थे। गाड़ी दो अक्तूबर को वेयरहाउस पहुंच गई थी, जिसे खाली होने के लिए खड़ा कर चालक वहां से चला गय...