मऊ, फरवरी 14 -- मऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र ने गुरुवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.