चम्पावत, जनवरी 3 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने शनिवार को वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, भाजपा प्रतिनिधि नंदन तड़ागी, कांग्रेस प्रतिनिधि श्याम कार्की, तुषार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...