गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। अपनी मांगों को लेकर वेब सिटी के किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को वेब सिटी के किसानों की लड़ाई के लिए किसान संघ और किसान सेना से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि वेब सिटी बसाने के लिए प्रशासन और जीडीए ने किसानों की जमीन लेने के लिए जो समझौता किया गया था वह वर्ष 2012 से 2025 तक लागू नहीं किया गया। इससे साफ है कि शासन और प्रशासन दोनों की नियत ठीक नहीं है। कई बार तहसीलदार, जीडीए के अधिकारियों के वार्ता बेनतीजा रही। इस लड़ाई को लेकर वेब सिटी के किसान लगातार धरने पर हैं। अब किसानों के साथ किसान संघ और किसान सेना ने भी अनिश्चिकाल के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया है। सोमवार को किसानों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.