नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी और वहां पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों पर भारत ने बयान जारी कर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वेनेजुएला के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत वेनेजुएला में तेजी से बदलती स्थितियों पर करीबी नजर रख रहा है। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता क्षेत्र की स्थिरता और वहां के लोगों की सुरक्षा है। भारत ने वेनेजुएला के हालिया घटनाक्रमों को चिंताजनक बताया है। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। क्षेत्र में शांति...