नई दिल्ली, जनवरी 5 -- Oil Company Stocks: शेयर बाजार में आज सोमवार को तेल और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का शेयर 1% से ज्यादा चढ़कर 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर Rs.1,611.20 पर पहुंच गया। इसके साथ ही ONGC, ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसे सरकारी तेल शेयरों में भी 2% तक की तेजी दर्ज की गई। यह तेजी ऐसे समय आई है जब ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन वेनेजुएला से जुड़ी बड़ी भू-राजनीतिक घटनाओं ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है।क्या है डिटेल दरअसल, बीते वीकेंड अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया। अमेरिका का आरोप है कि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म ज...