नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ सेक्टर-आठ स्थित बांस-बल्ली मार्केट में सोमवार को माकपा गौतमबुद्ध नगर कमेटी ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई बंद करने और मादुरो सरकार की सत्ता बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन को माकपा जिला सचिव कामरेड रामसागर और सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...