नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वेनेजुएला में अमेरिका के हमले और पत्नी सहित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद भारत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला के हालात को देखते हुए वहां की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि शनिवार तड़के काराकस में बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमलों के दौरान मादुरो को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा है कि मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल अमेरिकी युद्धपोत पर हैं और उन्हें न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। न्यूयॉर्क में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।भारत की एडवाइजरी में क्या है विदे...