रामगढ़, जनवरी 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीटू के झारखंड राज्य सचिव बलभद्र दास ने एक बयान जारी कर वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के जीवित होने का प्रमाण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सीटू झारखंड राज्य कमेटी वेनेजुएला पर अमेरिका के इस आक्रामक और साम्राज्यवादी कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह हस्तक्षेप न केवल वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला है बल्कि दुनिया भर के मेहनतकशों और जनतांत्रिक ताकतों के खिलाफ एक खतरनाक साजिश है। सीटू झारखंड राज्य कमेटी समस्त मजदूर और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं से आह्वान करती है कि वह वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी हमले के विरोध में आवाज बुलंद करें तथा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरिश का वर्तमान ठिकाने का तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.