बोकारो, जनवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। वामपंथी मोर्चा की ओर से नया मोड़ बिरसा चौक पर प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पी के पाण्डेय ने कहा वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता और राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरस के अपहरण की दृढ़ता से निंदा करते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के स्पष्ट उल्लंघन में एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ एक हमला किया गया है। सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य राज कुमार गोरांई ने बताया अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा कि वे वेनेज़ुएला के तेल भंडार को कब्जा कर लेंगे। अमेरिकी सचिव, मार्को रूबियो, एक कदम आगे गए और चेतावनी दी कि क्यूबा और मेक्सिको उनका अगला लक्ष्य होगा। एसयूसीआई कम्यूनिस्ट नेता मोहन चौधरी ने कहा वाम दलों, राष्ट्रव्यापी विरोधों के खिलाफ अमेर...