नई दिल्ली, जनवरी 8 -- अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा कर लिया था और फिलहाल उनके खिलाफ US में ही मुकदमा चल रहा है। इस बीच अमेरिकी ने वेनेजुएला की सरकार की कमान एक तरह से अपने ही हाथ में ले ली है। खासतौर पर वेनेजुएला से होने वाले कच्चे तेल के उत्पादन पर पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण स्थापित हो गया है। अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला के पूरे तेल को वही बेचेगा और फिर उससे प्राप्त होने वाली रकम को अपने हिसाब से ही खर्च करेगा। अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने बुधवार को कहा कि हमने वेनेजुएला के तेल की मार्केटिंग शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि इससे प्राप्त होने वाली रकम दुनिया भर के बैंकों के अमेरिकी खातों में रखा जाएगा। ट्रंप प्रशासन के ऊर्जा विभाग ने कहा कि इस रकम को अमेरिकी और वेनेजुएला के लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.