बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- हरनौत, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के ताड़ापर गांव में पुलिस ने भूसे के ढेर से 405 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि भूसे के ढेर के अंदर शराब के कार्टन रखे गये थे। धंधेबाजों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी टीम में माणिकचंद प्रसाद, चंद्रकांता वर्मा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...