नई दिल्ली, जनवरी 5 -- अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर वाशिंगटन। वेनेजुएला पर हमले के बाद सोमवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी गई। एक तरफ ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में उछाल दर्ज हुआ वहीं डॉओ जोन्स ने भी नया शिखर बना डाला। इसके अलावा एसएंडपी 500 और नैस्डेक भी तेजी के साथ कारोबार होता दिखा। डॉओ जोन्स ने टेस्ला, गोल्डमैन सैच जैसे बड़ी वित्तीय दिग्गजों में तेजी के साथ अपना सर्वकालिक उच्च स्तर हासिल किया। खबर लिखे जाने तक डॉओ जोन्स 1.46 की तेजी के साथ 49,087 अंक पर पहुंच चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...