वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। अयोध्या में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगवा स्थित स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान सूर्य एवं मां गंगा का विशेष पूजन-अर्चन गुरुवार को किया। पूजन के लिए वे नवनिर्मित सामने घाट पर इकट्ठा हुए। बटुकों ने भगवान सूर्य को अर्ध दिया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। आचार्य जयंतपति त्रिपाठी, वेदाचार्य अमित कुमार पांडेय, रामयश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...