बागपत, जून 30 -- धनौरा टीकरी की वेदवान आर्चरी में रविवार को नौवें दिन आयोजित यज्ञ में सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर आहुतियां डाली। यज्ञ में ब्रह्मा डा. प्रज्ञा आर्य ने कहा कि वेद ज्ञान मानव की उन्नति का मार्ग है वेदों के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव सफलता को छू पाएगा। वेद हमे उन्नति एवं खुशहाली का मार्ग दिखाते है। कार्यक्रम में कोच कुलदीप वेदवान ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को शारीरिक और सांस्कृतिक दोनो स्तर पर सशक्त बनाने की जरूरत है। आर्चरी एकेडमी में आए हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उड़ीसा आदि प्रांतों के तीरंदाजों को तीरंदाजी के गुर सिखाए। बताया कि तीरंदाज को सफलता के लिए धैर्य की जरूरत है। कार्यक्रम में सुनील कुमार एडवोकेट, मा.आनंद छिल्लर, सतेंद्र आर्य, अंकुर वेदवान, देवेंद्र, सोमपाल राणा, सचिन वेदवान, वसुंधरा, पूनम रोकेला, मनो...