सहारनपुर, फरवरी 1 -- आचार्य वरुण देव शास्त्री के ब्रह्मत्व में वेद मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को प्रातः काल यज्ञ के उपरांत मोहित शास्त्री व मदनजीत ने बताया कि नित्य प्रति अपने घर में यज्ञ जैसा श्रेष्ठ कार्य करना चाहिए। यज्ञ करने का आध्यात्मिक रूप से धार्मिक महत्ता है, जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से प्रदूषण की समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आदिकाल से ही यज्ञ किया जाता है। आचार्य वरुण देव शास्त्री ने कहा कि गौमाता का पालन करने से परिवार में खुशहाली रहती है। देवदत्त शर्मा, डॉ. हरिदत्त आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता उधमसिंह व एडवोकेट अभय सैनी ने आगंतुक अतिथियों का सत्कार किया। चौधरी हरिपाल सिंह, डा. वीरसिंह भावुक, संजीव चौधरी, सुरेश, राकेश आर्य आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.