बागपत, दिसम्बर 7 -- आर्य समाज पट्टी चौधरान बड़ौत में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समरभानु तथा यजमान राजेंद्र कुमार आर्य रहे। उपस्थित आर्यों को संबोधित करते हुए डा.ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि आज भी वेद ही युवाओं का सही मार्ग दर्शक है। युवा ही आने वाले कल का निर्माता है। किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति अथवा पतन का आधार उसके युवा होते हैं। वहीं, आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा जसवीर मलिक व यजमान ओम प्रकाश आर्य रहे। प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि आज के युवाओं के लिए वेदों की शिक्षाएं केवल धार्मिक आदर्श नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन की आवश्यकता है। यही समय की पुकार है और यही वेदों का अमर संदेश। दोनों यज्ञों में हरपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, हरवीर सिंह, राहुल तोमर, वीरपाल सिंह, कृष्ण पाल, राजकुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.