हापुड़, फरवरी 15 -- वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रिंस, दक्ष, ज्योति, अनन्या, शुभम, बिलाल, कार्तिक, प्रतीक, जानवी, सुहानी, कंगना और पूर्वी सहित कई विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, मनी गन, माइक्रोस्कोप, क्रेन, बजर, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रिक बेल, वाटर फिल्टर और घनत्व जैसे आकर्षक मॉडल तैयार कर दर्शकों का मन मोह लिया। आगंतुकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मनोज गोयल और विपिन कंसल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या स्वाति कंसल ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और यही नन्...