मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू के पीजी संस्कृत विभाग में गुरुवार को पुराणों की प्रामाणिकता एवं प्रासंगिकता विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और संरक्षक कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि बीआरएबीयू अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह आयोजन इसमें काफी विशिष्ठ योगदान देगा। अध्यक्षता प्रो. श्याम बाबू शर्मा ने की। मुख्य वक्ता प्रो. राजीव रंजन सिन्हा (पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विद्या विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी) ने कहा कि वर्तमान समय में भी वेदों के प्रति सम्पूर्ण सनातन समाज की आस्था तो है परन्तु उन्हें समझने का सामर्थ्य जन सामान्य में नहीं है। पुराण इसका मार्गदर्शन करता है और वेद में प्रतिपादित निषिद्ध कार्यों से निवृत्ति व कार्यों के प्रति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.