रांची, फरवरी 15 -- रांची, संवाददाता। आर्य समाज मंदिर के तत्वावधान में रविवार को महर्षि दयानंद जन्मोत्सव सह ऋषिबोधोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राजधानी के डीएवी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे सामूहिक हवन से हुआ। श्रद्धालुओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, समाज सुधार एवं मानव कल्याण की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत शिक्षिका मुक्ति सरकार ने भक्ति-भाव से ओत-प्रोत भजन "हे दयामय, हे दयामय, तेरी महिमा अपरंपार" प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। वहीं, शिक्षक इंद्रजीत दत्ता ने उत्साहपूर्ण स्वर में "सारी दुनिया जगाई दयानंद ने, धूम जग में मचाई दयानंद ने" भजन प्रस्तुत कर महर्षि के युगांतकारी कार्यों ...