मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- शुकतीर्थ। चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्थानम् काशी, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ तथा भागवत पीठ शुकतीर्थ के संयुक्त तत्त्वाधान में 'श्रीमद् भागवत के विविध आयाम भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर वेदों, पुराणों उपनिषदों और महाभारत ग्रंथों पर राष्ट्रीय मंथन गोष्ठियां करने का संकल्प लिया गया। ट्रस्टी ओमदत्त देव के अभिवादन भाषण के साथ शांतिपाठ हुआ। दूसरे दिन सम्पूर्ति सत्र में मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्थान ने प्रतिवर्ष अलग-अलग तीर्थों में जाकर विविध शास्त्रीय विषयों पर संगोष्ठी करने का जो संकल्प लिया है, वह न केवल संस्कृत शास्त्रों के संरक्षण में महत्वपूर्ण होगा, अपितु इससे भारतीय संस्कृति ...