मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मुरादाबाद पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैदिक पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने डॉ.आलोक कुमार आर्य की यजमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया, इसके बाद गोविन्द राम व शिवम् आर्य ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किये। महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ करते हुए आर्य पुरोहित वीरेंद्र ने बताया कि सृष्टि के प्रारंभ ब्राह्म से लेकर महर्षि जैमिनी तक वेदानुकूल आचरण किया करते रहे थे। डॉ. राममुनि, रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, मयंक आर्य, विजय कौशिक सुमित आर्य प्रज्ञांशु आर्य यशपाल आर्य, राकेश कुमार आर्य दिनेश दीक्षित, अरबिंद आर्यबंधु निर्मल आर्य, सूर्य प्रकाश द्विवेदी मथुरा प्रसाद आर्य, राजपाल सिंह नागर निहाल सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...