नोएडा, मई 8 -- नोएडा प्रमुख संवाददाता। शहर के वेदांत चंद्रा ने खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के गया में तैराकी की स्पर्धाएं गुरुवार देर शाम समाप्त हुई। इससे पहले वेदांत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। सेक्टर-134 निवासी वेदांत चंद्रा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दूरी को तय करने के लिए 27.84 सेकेंड का समय निकाला। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में उनका श्रेष्ठ समय 27.60 सेकेंड रहा है। लिहाजा अगर वेदांत खेलो इंडिया की इस स्पर्धा में अपना श्रेष्ठ समय निकालते तो रजत जीत सकते थे, क्योंकि दूसरे स्थान पर रहने वाले तैराक तेलंगाना के सुहास ने 27.68 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में पहला स्थ...