अल्मोड़ा, मई 9 -- हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में वेदांत टीम और अल्मोड़ा चैंपियन ने अपने-अपने मैच जीते। शुक्रवार को अल्मोड़ा प्रीमियर लीग में पहला मैच वेदांत टीम और जिला पंचायत के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला पंचायत टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में 148 रन बनाए। इसमें रूपेश ने सर्वाधिक 67 रनों का योगदान दिया। जवाब में वेदांत टीम ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेदांत की ओर से पंकज रौतेला ने 36 ओर मौलिक मेहरा ने 40 रन बनाए। वहीं, दूसरे मैच में सर्विसेज स्पार्टन ने निर्धारित 20 ओवर में 83 रन बनाए। जवाब में अल्मोड़ा चैंपियन की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अल्मोड़ा चैंपियंस की ओर से हिमांशु देवड़ी ने 5 विकेट लिए। इसमें हैट्रिक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.