वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी। दंडक्रम पारायण करने वाले युवा वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का बृहन्महाराष्ट्र मंडल की ओर से रविवार को अभिनंदन किया गया। नारायण शिक्षण संस्थान के सभागर में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और सारस्वत अतिथि सुब्रत भट्टाचार्य रहे। शिक्षण संस्थान की ओर से पं.देवव्रत महेश रेखे को पं.प्रदीप पाठक कारखेडकर ने रजत पात्र, अंगवस्त्रम् भेंट किया। मंडल के प्रदेश प्रभारी कार्यवाह षडानन पाठक कारखेड़कर, पं.महेश चंद्रकांत रेखे, पं.नीलेश केदार, पं.देवेंद्र गढ़ीकर का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। समारोह में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के महामंत्री पं.कन्हैया त्रिपाठी, विजय द्विवेदी, अजय शर्मा, सौरभ जायसवाल, दिवाकर वेदांती, उदय कंठाले, आश्रय मिटकर, पवन शुक्ला, मनीष अग्रवाल, विनोद...