बदायूं, अक्टूबर 3 -- बिनावर के गांव नवलपुर के शिव मंदिर पर गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के पहले दिन गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री मंत्र और महाम‌ृत्युंजय मंत्र के साथ समाज कल्याण के लिए आहुतियां दीं। इस महायज्ञ में आसपास के गांवो से भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है बल्कि आत्मशुद्धि, कुरीतियों के दहन और समाज में सत्कर्म की स्थापना का साधन है। इस मौके पर धनपाल शाक्य, सूरज पाल, सचिन मौर्य, अनिल मौर्य, गिरीश मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...