संभल, जून 8 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित विशेष अनुष्ठान का समापन रविवार को पाठकपुर गांव में वैदिक यज्ञ और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुआ। यह अनुष्ठान बीते कई दिनों से श्रद्धा और आस्था के वातावरण में चल रहा था। समापन अवसर पर 24 हजार बार वेद मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया गया। जो आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता रहा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ भी संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर अशोक कुमार शर्मा आदि गायत्री परिवार के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.