विकासनगर, अक्टूबर 31 -- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को आवंटित आवासों का मालिकाना हक तीन साल पहले स्वामित्व योजना के तहत मिल चुका है। बाकायदा कर्मचारियों ने मकानों की रजिस्ट्री तक अपने नाम पर कर दी है। बावजूद कर्मचारियों के वेतन से आवासों का किराया और मकान भत्ता काटा जा रहा है। जिससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने सफाई आयोग से मकान भत्ता और किराए की वेतन से कटौती बंद करने की गुहार लगाई है। दरअसल, सालों पहले जब विकासनगर नगर पालिका नगर पंचायत थी, उस समय विकासनगर वाल्मीकि बस्ती में समाज कल्याण विभाग ने 15 क्वार्टर बनाए थे। जिन्हें सफाई कर्मचारियों को आवंटित किया गया था। तब से लेकर अभी तक सफाई कर्मचारी वहां रह रहे हैं। नगर पालिका बनते ही पालिका ने वहां रह रहे सफाई कर्मचारियों के वेतन से इन मकानों का किराया और मकान भत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.