लखनऊ, दिसम्बर 18 -- अलीगंज स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को 'संयुक्त मोर्चा' के तत्वाधान में सरकारी बीमा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगस्त 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण का नोटिफिकेशन तुरंत जारी हो। चारों सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों का विलय किया जाए। बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का विरोध और पर्याप्त नई भर्तियां शुरू हों। फैमिली पेंशन को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत और एनपीएस अंशदान को 14 प्रतिशत किया जाए। संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीएस सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप सिंह, अंकित सि...