लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। एनएचएम के कर्मचारी वेतन वृद्धि और एरियर का भुगतान न होने से नाराज हैं। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि एनएचएम की मिशन निदेशक ने छह माह पहले वेतन वृद्धि के साथ भुगतान किए जाने के निर्देश जारी किए थे। वित्तीय वर्ष भी खत्म होने को है, लेकिन बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ उप्र. के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि वेतन वृद्धि एवं एरियर का भुगतान न होने से एनएचएम कर्मचारियों की होली भी फीकी होने की संभावना है। इस बात से कर्मचारियों में रोष है। एनएचएम में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में हर साल पांच फीसदी की वेतन वृद्धि की जाती है, लेकिन एनएचएम के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से इस समाप्त होते चालू वित्तीय वर्ष में वेतन वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.