औरंगाबाद, जून 24 -- तीन दिनों से जारी है प्रतीकात्मक विरोध दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी वेतन एवं सेवा शर्तों से जुड़ी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध कार्यक्रम 23 जून से लगातार जारी है, जो बुधवार तक चलेगा। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा लिपिक पद की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट कर दी गई है लेकिन वेतनमान और ग्रेड पे में किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया, जिससे कर्मियों में असंतोष है। संघ की ओर से उठाई गई प्रमुख मांगों में यह भी शामिल है कि योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का अवसर सुनिश्चित किया जाए, साथ ही जिला संवर्ग के अराजपत्रित कर्मचारियों को राज्य संवर्ग में विलय से मुक्त रखा जाए। आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.