बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार संविदाकर्मी शिक्षा सेवक संघ ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आन्दोलन का रुख अख्तियार करने की योजना बनायी है। इसको लेकर बुधवार को नगर के सागर पोखरा पर संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार रजक ने कहा कि हमलोगों की मांगे समय पर पूरी नहीं की गयी तो इसके लिए आन्दोलन कियसा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में 47 दिनों का वेतन भुगतान करना, 84 तालिमी मरकजों का चार माह का बकाया मानदेय भुगताना करना तथा शिक्षा सेवक की कटौती की गयी राशि का भुगतान करना शामिल है। इन सभी मांगों को अगर शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो इन मांगों के समर्थन में जिला स्तर पर 20 फरवरी को धरना दिया जाएगा। वहीं 23 व 24 फरवरी को समायोजन, ग्रेड पे व राज्यकर्मी का दर्जा लेने के लिए राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.