हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरदोई के पदाधिकारियों ने समस्त कर्मचारियों के जनवरी व फरवरी 2026 के वेतन भुगतान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारी सबसे पहले जिलाधिकारी से मिले, इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालय में जाकर वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं को रखा। डीपीआरओ ने आश्वासन दिया कि वेतन शुक्रवार तक कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए वह स्वयं डीएम से मुलाकात करेंगे। एसीपी एरियर का भुगतान अनंतिम रूप से बहाल कर्मचारियों को पूर्ण बहाल किया जाएगा। निलंबित कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट मंगाकर उन्हें भी शीघ्र बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी। संरक्षक अमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंत्री किशन कुमा...