देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ग्रामीण डिपो के कर्मचारियों का एक घंटे का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने आईएसबीटी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द दो महीने के लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने पर शाखा अध्यक्ष अतुल सिंह, शाखा मंत्री विक्रांत खत्री, दिनेश सती, महेश कुमार, राजपाल सिंह और गौरव बडोनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...