गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात करीब 600 शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को अप्रैल माह से बढ़े हुए वेतन की संजीवनी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद जिले के शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बजट में भी शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल 2026 से इसे लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि जिले के 446 परिषदीय स्कूलों में करीब 500 शिक्षामित्र और लगभग 100 अनुदेशक कार्यरत हैं, जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षामित्र एवं अनुदेशक संगठनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.