मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुरर, वरीय संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों ने वेतन पुनर्निर्धारण सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। दोपहर में भोजनावकाश के समय आधे घंटे तक प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन एवं कर्मचारी एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले हुए प्रदर्शन में वेतन पुनर्निर्धारण, लंबित एचआरए का भुगतान, थर्ड पीआरसी सहित कई अन्य मांगें को उठाया गया। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन वरीय अधिकारियों को सौंपा। मौके पर आलोक प्रकाश मनोज कुमार, रमेश कुमार, दिलीप कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...