फतेहपुर, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालने वाले 880 अधिकारी और कर्मचारी आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। पिछले छह माह से बजट की किल्लत के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।जिससे कर्मचारियों के सामने घर चलाना मुश्किल हो गया है। अब जनवरी का महीना बीतने को है, पर दिसंबर के वेतन का कहीं अता-पता नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि जैसे-तैसे दीपावली के मौके पर अगस्त माह का भुगतान किया गया था। इसके बाद सितंबर का वेतन भी देरी से मिला और नवंबर का वेतन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मिल सका। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि पूरे प्रदेश में एनएचएम के कार्यरत स्टाफ को दिसंबर का वेतन नहीं मिला है। बजट का अभाव में संकट गहराया हुआ है। अल्प वेतन में काम करने वाले संविदा कर्मियों के सामने मकान किर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.