उरई, फरवरी 5 -- उरई। जिला अस्पताल के पुरुष स्टाफ नर्स ने नशे में सीएमएस कार्यालय में बवाल काटा। हंगामा करने पर स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। वहीं स्टाफ से अभद्रता करने पर डॉक्टरी कराने के बाद पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। जिला अस्पताल के जिरियाट्रिक वार्ड में स्टाफ नर्स अभिषेक दुबे की तैनाती है। बुधवार देर शाम वेतन न मिलने से नाराज अभिषेक दुबे जिला अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक राहुल अग्निहोत्री के पास गया था। वेतन निकालने के लिए कहा तो इसी में कहासुनी हो गई। इसके बाद अभिषेक दुबे फिर लौट आया और वेतन निकालने के लिए लिपिक से कहा। इस बार नशे में अभिषेक ने बवाल काटा और लिपिक के साथ समझाने आए स्वास्थ्य कर्मियों से भी अभद्रता की। यहां तक कि जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद उपाध्याय चुपचाप सिर झुकाए बैठे रहे। हंगामे की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.