लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, संवाददाता। अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के कर्मचारियों को सिंतबर का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना वेतन के दशहरा बीत गया है। अब दीपावली भी आने वाली है। विभाग की ओर से वेतन नहीं जारी किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उधर, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यवाहक महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशक की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों का दशहरा बिना वेतन के बीत चुका है। अब दीपावली भी आने वाली है। इस भीषण महंगाई के दौर में कर्मचारियों के सामने दीपावली का त्योहार मनाने का संकट खड़ा हो ...