लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- निजी अस्पताल के संचालक पर एक दिव्यांग सफाईकर्मी का 1 लाख रुपए बकाया वेतन न देने, गाली-गलौज करने और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। वार्ड नंबर 01 चमरौधा कस्बा ओयल निवासी दिव्यांग घनश्याम उर्फ़ कुन्नू का कहना है कि उसने लगभग 3 वर्षों तक 12,000 रुपये मासिक वेतन पर अस्पताल में सफाई व देखरेख का कार्य किया। उसका कहना है कि उसकी ड्यूटी 24 घंटे रहती थी, फिर भी उसे 9 महीने का पूरा वेतन नहीं दिया गया। घनश्याम के अनुसार 1 लाख रुपये बकाया लेकर डॉक्टर ने नया अस्पताल खोल लिया और उसकी जगह किसी और को रख लिया। जब वह अपना हक का पैसा मांगने गया तो डॉक्टर राजेश मौर्या ने उसे जातिगत गालियां देते हुए भगा दिया और धमकी दी। घनश्याम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.