लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बभनडीह मवि में कार्यरत प्रभारी हेडमास्टर रामनाथ राम को वेतन नहीं मिलने से बेटा का इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है। उनका बेटा रांची में अभी इलाजरत है। हेडमास्टर रामनाथ राम ने इस बारे में लातेहार डीएसई को आवेदन भेज कर वेतन भुगतान कराने का निवेदन किया है। हेडमास्टर रामनाथ ने बताया कि जाति, स्थानीय और जन्म प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत छात्रो का फॉर्म जमा करने को लेकर नवम्बर महीने का वेतन भुगतान उन्हें नहीं हो पाया है। उनका बेटा किडनी में स्टोन होने के कारण रांची में भर्ती है। वहां उसका अभी इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...